जांजगीर : स्कूल में अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज, दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय जांच कराई थी। आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, बोड़सरा गांव स्थित शासकीय विद्यालय का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में विद्यालय परिसर के भीतर एक शिक्षक और शिक्षिका कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।

 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच के दौरान विद्यालय के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की गई। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक और शिक्षिका की पहचान की गई। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में पुरुष शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ तथा महिला शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अकलतरा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार दोनों को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते (सबसिस्टेंस एलाउंस) का भुगतान किया जाएगा।

See also  गिरौदपुरी धाम को रेल लाईन से जोड़ने की मांग, राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुई चर्चा

 

 

निलंबन पत्र में कहा गया है कि शासकीय शिक्षकों से उच्च नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आदर्श आचरण की अपेक्षा की जाती है। विद्यालय जैसे पवित्र शैक्षणिक परिसर में इस प्रकार की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को प्रभावित करती हैं और विद्यार्थियों व समाज के बीच गलत संदेश पहुंचाती हैं।

 

 

 

जांजगीर में स्कूल से आया बेहद शर्मनाक विडियो, आपत्तिजनक कृत्य करते शिक्षक-शिक्षिका कैमरा में कैद, पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल