विवाहिता की संदिग्ध मौत, 10 वर्षीय बेटे ने खोला राज़, दादी ने पिलाया गर्म पानी फिर बिगड़ी तबियत, मचा बवाल

बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी गांव में एक विवाहिता प्रीति कुमारी, 25 साल की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। विवाहिता के भाई राघव कुमार ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक विवाहिता के 10 वर्षीय बेटे ने बताया है कि उसकी दादी ने उसकी मां को गर्म पानी पीने को दिया। वो पानी पीने के बाद मां की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

ध्यान रहे कि घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक अनिल राय की पत्नी प्रीति कुमारी बताई जा रही है। पति राजस्थान में मजदूरी करता है। समस्तीपुर जिले के शिवानी नगर थाना क्षेत्र के बिनियादपुर निवासी छोटे भाई राघव कुमार ने बहन की हत्या का आरोप उसकी सास पर लगाया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उसकी बहन ने मोबाइल फोन पर वीडियो कॉलिंग से बातचीत की थी। उसके बाद पानी भरने की बात कहकर फोन काट दिया था।

See also  12 जुलाई को पहला मैच, 27 जुलाई से 3 वनडे; टीम पांच टी-20 भी खेलेगी

 

पोते ने बताई दादी की सच्चाई

उसके आधे घंटे बाद राजस्थान से जीजा ने फोन कर कहा कि प्रीति की मौत हो गई है। उसके बाद परिजन रोते हुए ससुराल पहुंचे। उन्होंने देखा- बहन का शव बरामदे में रखा हुआ था। अभिनव, उसका भांजा रो रहा था। सास और देवरानी कमरा बंद कर सोई हुई थी। लड़की के भाई ने बताया कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले भांजे ने बताया है कि उसकी दादी ने मां को कुछ पीने के लिए जबरन दिया था। जिसके बाद उसके मां की मौत हो गई।

 

 

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता हुआ, उसके बाद दोबारा वो ससुराल रहने लगी। कई बार वो परेशान होकर अपने मायके आ जाती थी। सास पूरी तरह राक्षसी थी। उसी ने उनकी बहन की हत्या की है। भाई ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

See also  ‘ये हमारे देश का अपमान...’, मायावती से लेकर अखिलेश तक यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई