बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि, चार बाल अपचारियों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया। प्रारंभिक तौर पर वारदात में चार नाबालिगों के शामिल होने का आरोप है, जो फिलहाल फरार हैं. घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या : मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। परिजनों का कहना है कि, सिंह सर और अधीक्षक मैडम ने मर्डर करवाया है। मृतक पिछले एक साल से चौकीदार के रूप में कार्यरत था.
बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या : बाल अपचारियों की तलाश में पुलिस
बताया जा रहा है कि, हत्या का मुख्य आरोपी जेल शिफ्ट होने वाला था। उसकी उम्र 20 साल हो चुकी थी। दूसरा भी हत्या और तीसरा रेप का आरोपी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सेंट्रल जेल में हुई कैदी की हत्या से सीखने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 11 बजे चौकीदार की हत्या कर चारों बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या : परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा की कोई बिना किसी अधिकारी के सहयोग के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है| आरोपियों ने पहले जमकर मारपीट की फिर हत्या किया और cctv कैमरा के dvr सभी लेकर फरार हो गए | ये सभी बाते परिजनों और समाज के लोगों हजम नहीं हो रही है | परिजनों ने कैदियों से नहीं बल्कि वहां के अधिकारीयों से विवाद बताया है| उन्होंने इस घटना की न्यायायिक जाँच करने, आश्रित को सरकारी नौकरी और परिजनों को 5 करोड़ रुपए मुआवजा देने के साथ-साथ तत्काल आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है |
बिलासपुर रेलवे : दोषियों पर कार्यवाही के बजाय, पीड़ित पक्ष पर समझौते का प्रशासन बना रही दबाव, FIR के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या : पुलिस फरार बाल अपचारियों की तलाश में अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर चुकी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस संस्थान में कानून से संघर्षरत किशोरों की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वहीं चौकीदार की हत्या और चार बाल अपचारियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है।
बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या : इस मामले में सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फरार चारों बाल अपचारियों की तलाश जारी है।
