बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश, महिलाओं बच्चों के साथ बाल संप्रेक्षण गृह के सामने गुजारी रात

बिलासपुर.

जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 4 लड़कों ने जेल शिफ्ट होने से पहले चौकीदार की हत्या का प्लान बनाया और घटना को अंजाम देकर फिल्मी अंदाज में भाग निकले। सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश : जानिए पूरा मामला
तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद गांव निवासी नरेंद्र कुमार खांडे पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में नाइट चौकीदार के रूप में कार्यरत था। उसकी संविदा नियुक्ति हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि रविवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच लड़कों ने चौकीदार के साथ मारपीट की। उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाने के साथ मुंह में गमछा ठूंस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

See also  समाज कल्याण विभाग बना दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों का संबल समाज कल्याण विभाग बना

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G
खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश : इस तरह हुए फरार
जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी लड़के दूसरे चौकीदार की बाइक और परिसर के ताले की चाबी लेकर फरार हुए। चारों आरोपी पहले भवन की छत पर पहुंचे। वहां से छोटी छत पर उतरे और सुरक्षा के लिए लगाए गए कांटेदार तार को हटाया। इसके बाद लकड़ी की सीढ़ी के सहारे नीचे आए। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया, तो पता चला कि जाते-जाते बदमाश सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकाल कर साथ ले गए हैं।

बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या, मुंह में गमछा ठूंसा मारपीट के बाद हाथ-पैर बांधकर दबाया गला, आरोपियों को फरार बता रही पुलिस

जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश : खड़े हुए सवाल

जांच में यह बात सामने आई है, कि आम तौर पर बाल संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदार अधिकारियों ने विधि के साथ संघर्षरत बालकों को अलग-अलग कमरा अलॉट किया था। इसके बावजूद प्लानिंग के तहत सभी रविवार की रात एक साथ रुक गए, लेकिन सवाल यह है कि जिम्मेदारों ने उन्हें ऐसा करने क्यों दिया?

See also  नवसंकल्प की सफलता: जशपुर के 12 युवाओं का अर्धसैनिक बलों में चयन

परिजनों ने की मुआवजा और नौकरी की मांग
जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश : आखिरकार हत्या और फरारी के बावजूद इसकी भनक किसी को कैसे नहीं लगी। इधर परिजनों ने मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर महिलाओं बच्चों के साथ बाल संप्रेक्षण गृह के सामने रात गुजारी। इस वारदात के बाद पूरी रात चौकीदार की लाश पहली मंजिल पर ही पड़ी रही।

बाल अपचारियों की तलाश में पुलिस
बाल अपचारियों की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया है। फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से बरामद साक्ष्य की जांच कर रही है।

 

बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या, मुंह में गमछा ठूंसा मारपीट के बाद हाथ-पैर बांधकर दबाया गला, आरोपियों को फरार बता रही पुलिस

 

बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या, मुंह में गमछा ठूंसा मारपीट के बाद हाथ-पैर बांधकर दबाया गला, आरोपियों को फरार बता रही पुलिस