पामगढ़ में दर्दनाक हादसा, पान ठेले में बैठे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, 2 लोगों ने भागकर बचाई जान

पान ठेले में बैठे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने कुचला : जांजगीर जिला के पामगढ़ में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पान ठेले पर बैठे एक बुजुर्ग को अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई | घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देख कर ग्रामीण आक्रोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया इसके बाद 100 को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना थाना शिवरीनारायण के ग्राम पंचायत लोहर्सी की है।

 

पान ठेले में बैठे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने कुचला : लहू लुहान देख चालक तत्काल मौके से फरार

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लोहर्सी जो मुख्य मार्ग पर बसा हुआ है। घटना गांव के बीच की है। प्रतिदिन की तरह उसे जगह पर संचालित ठेले में तीन व्यक्ति बैठे थे। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार ट्रेक्टर बेलगाम होते हुए आ रही थी। दो व्यक्ति किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुए लेकिन 65 वर्षीय कमल कश्यप मौके से भागने में सफल नहीं हो पाया। जिसे ट्रैक्टर रौंदते हुए आगे बढ़ गई और ठेले को नुकसान पहुंचाते हुए एक दुकान की दीवार में टकराकर रुक की। बुजुर्ग को लहू लुहान देख चालक तत्काल मौके से फरार हो गया।

See also  पामगढ़ में डूबने से किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा Video

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G

खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

 

 

घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में ₹25 हजार दिए। ग्रामीणों के शांत होने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।

 

इसे भी पढ़े :- Google Pey से हर महीने ₹60000 कमा रहे लोग, जानो सम्पूर्ण जानकारी

 

Google Pay से हर महीने ₹60000 कमा रहे लोग, जानो सम्पूर्ण जानकारी