CG : घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव, पिता, मां और दो बेटियां की है लाश, इलाके में मची सनसनी

घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है चारों ने आत्महत्या की है।

घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

 

इसे भी पढ़े :- महिलाओं को सरकार दे रही 5 लाख का लोन, वो भी बिना किसी ब्याज के, जाने कैसे मिलेगा फायदा

घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव : आत्महत्या के कारणों की जा रही है जांच

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वे किराए के मकान में रहते थे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। चार लोग थे या पांच, इसकी भी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

See also  मां की इनोवेशन की भी तारीफ, छोटे बच्चे को साइकिल पर बैठाने के लिए गजब का बनाया देसी जुगाड़

घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव, पिता, मां और दो बेटियां की है लाश, इलाके में मची सनसनी

घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना टिकरापारा क्षेत्र के मदनी चौक, संजय नगर में साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया और तीन बच्चों—इरशाद अली, शाहिदा बेगम एवं इरशाबा परवीन के मृत पाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में साजिद अली का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी एवं तीनों बच्चों की मृत्यु विषाक्त पदार्थ सेवन से होना प्रतीत हो रही है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा,मर्ग कायम कर मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव, पिता, मां और दो बेटियां की है लाश, इलाके में मची सनसनी

घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव : इलाके में फैली दहशत और मातम एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर फैलते ही संजय नगर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोसियों में भी घटना को लेकर हैरानी और दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

See also  बिलासपुर : काली माता का पूजा देखने पहुंचे दलित बालक की घर घुसकर बेरहमी से पिटाई, किया अधमरा, आरोपी पर अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

 

घर में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव : अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना की वास्तविक वजह सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Google Pay से मिलेगा तुरंत 15000 का लोन, जानें कैसे