AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं?, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं? : गर्मी हो या मॉनसून एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत से घरों में होने लगा है. इसकी मदद से लोगों को गर्मी और उमस दोनों से राहत मिलती है. ऑनलाइन हो या ऑफलाइन मार्केट अधिकतर AC को सफेद कलर या क्रीम कलर में ही लॉन्च किया जाता है और सेल किया जाता है. हालांकि हायर समेत कुछ ब्रांड ने इनडोर का कलर बदलने की कोशिश की, लेकिन आउटडोर यूनिट सफेद रंग में ही आते हैं.

अधिकतर AC के अंदर सफेद रंग होता है, जिसके पीछे बहुत सी वजह हैं. इसमें बेहतर कूलिंग, गर्मी से बचाना और काफी कुछ है. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं.

AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं?

AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं? : सफेद रंग की वजह से गर्मी कम सोखता है

AC के अंदर दिए गए मॉडल को लेकर कहा जाता है कि सफेद रंग होने की वजह वह गर्मी को कम सोखता है. सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करने की काबिलियत रखता है.

See also  भारत में लॉन्च हुआ LG का AI Smart TV, लगभग 25 लाख रुपये है कीमत, जानिए फीचर्स

AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं? : प्लास्टिक को देता है प्रीमियम फील
इनडोर AC की बॉडी ABS या अन्य प्लास्टिक का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. ऐसे में सफेद रंग इसको क्लीन और प्रीमियम बनाता है. साथ ही सफेद रंग किसी भी कमरे की सजावट के साथ आसानी से मेल खा जाता है.

 

इसे भी पढ़े :- डीडी फ्री डिश वालों के लिए बढ़ी खुसखबरी, देखें फ्री में पेड चैनल

 

AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं? : घर के इंटीरियर के साथ बेजोड़
आमतौर पर सफेद रंग न्यूट्रल होता है और यह घर के इंटीरियर के साथ भी अच्छे से मेल खाते हैं. दीवार पर चाहें हल्का रंग हो या फिर गहरा रंग हो, AC का सफेद रंग सभी के साथ मेल खा जाता है.

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G

खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं? : प्रोडक्शन कॉस्ट में कमी आती है
AC मैन्युफैक्चरर कंपनियां अगर एक ही कलर का इस्तेमाल करके प्रोडक्शन करेंगी तो इसकी वजह से उनकी लागत कम आएगी. ऐसे में कंपनियों को भी फायदा मिलता है.

See also  रूम हीटर बन सकता है खतरा! खरीदने से पहले इन जरूरी सेफ्टी फीचर्स की करें जांच, BIS की चेतावनी

AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं? : स्क्रैच और मिट्टी कम नजर आती है
AC के सफेद रंग की वजह से उसपर स्क्रैच या फिर धूल मिट्टी जल्दी नजर नहीं आती है. इसकी वजह से उनका घर क्लीन नजर आता है. ऐसे में लोगों को भी सफेद AC ज्यादा पसंद आता है.