बिलासपुर : ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार : पुलिस के अनुसार, ग्राम बुंदेला निवासी 29 वर्षीय भगवती कौशिक ने शिकायत में बताया कि 15 जुलाई को वह अपनी बड़ी बहन और बुआ के साथ ऑटो से अमेरी जा रही थीं। इस दौरान चकरभाठा स्थित ओम साईराम ज्वेलर्स के सामने ऑटो चालक गेदराम निराला के कहने पर उन्होंने अपना बैग ऑटो में ही छोड़ दिया और कृष्णा सोसायटी में सामान खरीदने चली गईं।

इसे भी पढ़े :- डीडी फ्री डिश वालों के लिए बढ़ी खुसखबरी, देखें फ्री में पेड चैनल

 

See also  CG : 10वीं एवं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से शुरू, 20 फरवरी से होगी बोर्ड की परीक्षाएं

ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार : करीब डेढ़ घंटे बाद तीनों वापस लौटीं और उसी ऑटो से अमेरी पहुंच गईं। अगले दिन जब भगवती ने बैग की जांच की तो उसमें रखा करीब 15 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, सोने के ईयर रिंग और सोने का चोकर माला गायब था।

 

ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार : पीड़िता का आरोप है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर ऑटो चालक उनकी गैरमौजूदगी में बैग से जेवर निकालते हुए दिखाई दिया। इसके बाद जब उन्होंने चालक गेदराम निराला से पूछताछ की तो उसने पहले टालमटोल की, लेकिन बाद में जेवर वापस करने का आश्वासन दिया।

ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार : शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि के सामने चोरी की बात स्वीकार करते हुए जेवर के बदले नकद रुपये या अन्य गहने देने की पेशकश की थी। इसके बाद वह बैंक से पैसे निकालने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया, जहां मौका मिलते ही छत के रास्ते फरार हो गया।

See also  मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला: घर बैठे मिलेंगे राजस्व रिकॉर्ड, इसी महीने लॉन्च होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

ऑटो रिक्शा में रखा सोने के जेवर से भरा बैग पार : चकरभाठा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।