नाबालिग लड़की के साथ हुई बार-बार दुष्कर्म, बच्चा होने पर माता-पिता ने उसे बेच, नाबालिग फिर हुई गर्भवती, माता-पिता और दो निजी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

नाबालिग लड़की के साथ हुई बार-बार दुष्कर्म : कर्नाटक के हुब्बली शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ न केवल बार-बार दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके जन्म लेते ही माता-पिता ने नवजात बच्चे को किसी दूसरी फैमिली को बेच दिया. इतना ही नहीं, पीड़िता अब दोबारा गर्भवती हो गई है. धारवाड़ जिला बाल संरक्षण यूनिट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुष्कर्मी, पीड़िता के माता-पिता और दो निजी डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

 

इसे भी पढ़े :- डीडी फ्री डिश वालों के लिए बढ़ी खुसखबरी, देखें फ्री में पेड चैनल

 

नाबालिग लड़की के साथ हुई बार-बार दुष्कर्म : कई बार किया रेप

बाल संरक्षण इकाई को मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2025 में एक शख्स ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी. लड़की के माता-पिता को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को दबाए रखा.

See also  छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि

नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप, चार युवकों पर लगा आरोप, 3 गिरफ्तार , 1 फरार

नाबालिग लड़की के साथ हुई बार-बार दुष्कर्म : नवजात बच्चे को बेचने का गंभीर आरोप

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने जब बच्चे को जन्म दिया, तो उसके माता-पिता ने कथित तौर पर नवजात को एक अन्य परिवार को बेच दिया. इस बीच, लड़की अब दोबारा गर्भवती पाई गई है. मामले में दो प्राइवेट डॉक्टरों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. दोनों डॉक्टरों ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना और संबंधित अधिकारियों को सूचित किए बिना ही नाबालिग लड़की का मेडिकल ट्रीटमेंट किया, जो कि कानूनन अपराध है. प्रशासन ने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है. साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों पर भी केस दर्ज हुआ है.

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

नाबालिग लड़की के साथ हुई बार-बार दुष्कर्म : जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए हुब्बली के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने कहा कि इस पूरी घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि बच्चा बीमार था, इसलिए वह कारवार में उनके एक रिश्तेदार के पास इलाज करा रहा है. इस मामले में गहन जांच की जरूरत है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

See also  किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल