Apple फिर बनी दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी, Nvidia को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली 
Apple ने एक बार फिर से एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और अब वह दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी का खिताब हासिल कर चुकी है. इससे पहले यह खिताब Nvidia के पास था। अप्रैल 2025 के बाद यह पहली बार है जब Apple मार्केट कैपिटलाइजेशन को लेकर नंबर 1 पॉजिशन पर पहुंच चुकी है। 

इनवेस्टर्स अब AI बूम से हटकर अगले संभावनाओं की तलाश में लग चुके हैं और अपना दांव लगा रहे हैं, जिसका फायदा ऐपल को हो रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ऐपल का मार्केट कैप करीब 4.88 ट्रिलियन डॉलर रहा और Nvidia के शेयर 3.5% गिरने के बाद उसका मार्केट कैप लगभग 4.86 ट्रिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. ये बदलाव टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 

2025 से Nvidia के पास था खिताब 
जून 2025 से Nvidia दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी थी. AI मॉडल और डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली चिप्स की भारी मांग थी, जिसकी वजह से एनवीडिया के शेयरों को रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचाया था। 

See also  सोना खरीदने का वक्त?, 14 नवंबर को 10 ग्राम का रेट जानें + 22‑24 कैरेट की ताज़ा कीमतें

ऐपल लंबे समय तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की रेस में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा जैसी कंपनियों से भी पीछे देखा जाता था. अब लगता है कि इनवेस्टर्स का नजरिया बदल रहा है। 

ऐपल को कैसे मिला फायदा? 
ऐपल की वापसी ऐसे समय हुई है, जब निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि AI बूम के बाद सबसे ज्यादा कमाई किस कंपनी की होने वाली है. एनवीडिया की तुलना में ऐपल का बिजनेस मॉडल अलग है। 

कंपनी  AI मॉडल या विशाल डेटा सेंटर बनाने पर मोटी रकम खर्च करने की जगह अपने डिवाइस और सर्विस ईकोसिस्टम के जरिए कमाई करना चाहती है। 

ऐपल ने बीते महीने लॉन्च किया न्यू सिरी 
ऐपल ने बीते महीन ही न्यू Siri को लॉन्च किया है, जिसमें AI फीचर्स को शामिल किया है. ऐपल का मानना है कि नया स्मार्ट Siri उसे AI स्टार्टअप्स और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाएगी। 

See also  ChatGPT की नई पहल, OpenAI ने लॉन्च किया Sora, शॉर्ट वीडियो ऐप जो Instagram और TikTok को देगा टक्कर

Nvidia भी मजबूत स्थिति में है 
ऐपल भले ही दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी बन चुकी हो. ऐसे में एनवीडिया को कम नहीं आंकना चाहिए. एनवीडिया के GPU का इस्तेमाल पूरी दुनिया में Generative AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए किया जाता है, इसकी वजह से ये कंपनी अभी भी अच्छी पॉजिशन में है।