CG : ट्रेन में चोरी के बाद गेट में लटका चोर, यात्री के लात मारने पर कूदा चोर, विडियो वायरल

ट्रेन में चोरी के बाद गेट में लटका चोर : रायपुर ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस में एक ऐसी घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. इसमें चोर सामान मालिक की मार से बचने के लिए पहले तो ट्रेन की गेट में लटका रहा, लेकिन जब देखा कि लात मारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, तो वह नीचे कूद गया।

 

इसे भी पढ़े :- यूट्यूब में शॉर्ट्स विडियो बनाकर कमाएं पैसे, सिर्फ 60 सेकेण्ड से मोटी कमाई

 

ट्रेन में चोरी के बाद गेट में लटका चोर, यात्री के लात मारने पर कूदा चोर

जानकारी के अनुसार, उरकुरा-मांडर के पास यह घटना घटित हुई है. यात्रियों के अनुसार, चोर रिजर्व बोगी में यात्री के बगल में रायपुर से सफर शुरू होते ही बैठ गया था. ट्रेन के रवाना होने के कुछ दूर बाद चोर यात्री का सामान लेकर भागने लगा. यात्री को इसकी भनक लगते ही उसके पीछे दौड़ा. यात्री की पकड़ से बचने के लिए चोर गेट से नीचे लटक गया.

See also  रायपुर : मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दिव्यांग बच्चों से की आत्मीय मुलाकात

ट्रेन में चोरी के बाद गेट में लटका चोर, यात्री के लात मारने पर कूदा चोर, विडियो वायरल

ट्रेन में चोरी के बाद गेट में लटका चोर : यात्री का गुस्सा इतना था कि वह उसे पहले हाथ से फिर लात से मारने लगा. आखिर में मार से बचने के लिए चोर ने नीचे कूदने में ही भलाई देखी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने पड़ताल शुरू की. एक तरफ जीआरपीएफ नीचे कूदने वाले चोर की तलाश में है, तो दूसरी ओर चोर को नीचे कूदने के लिए मजबूर करने वाले यात्री आर सुरेश कुमार के खिलाफ BNS धारा 115(2), 117(3) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

See also  रायपुर : समस्याओं के निराकरण होने पर जनजातीय महिलाओं ने की शिविर की सराहना