जंतर-मंतर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से संसद की तरफ जाने से रोक दिया है. तमाम रोक के बावजूद प्रदर्शनकारी संसद भवन की तरफ बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उनको खदेड़ा और उन पर लाठीचार्ज किया. भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया.
दरअसल, संसद के मानसून सत्र और CJP के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी. नयी दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई थी. CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने कई दलों के नेता पहुंचे थे.
दिल्ली में जंतर मंतर पर सुरक्षा बलों ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ रहे थे। https://t.co/KO9uN50akW pic.twitter.com/19HQ87iALI
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 20, 2026
आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आजाद समाज पार्टी के चीफ और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर भी पहुंचे थे. इसके अलावा एक्टर प्रकाश राज, सोनम वांगचुक की पत्नि गीताजंलि भी पहुंची थीं. CJP ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने का प्रस्ताव रखा था.
जंतर–मंतर Update –
सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर छात्रों की भीड़ को तितर–बितर कर दिया। संसद की तरफ बढ़ रही भीड़ को पुलिस ने फिलहाल केरल हाउस के पास रोका हुआ है। https://t.co/jhfXM55nKT pic.twitter.com/xXwwuYTHXR
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 20, 2026
दिल्ली के जंतर–मंतर से बड़ी खबर 🚨
चंद्रशेखर आजाद जी को जंतर–मंतर पर पहुंचते पुलिस ने रोकने का पूरा प्रयास किए लेकिन चंद्रशेखर आजाद जी रुके नहीं और अंदर आ गए,
काफी छात्रा चंद्रशेखर जी से उम्मीद लगाई बैठे हैं।@BhimArmyChief pic.twitter.com/FUlmcZe1Ou
— M Raza (@mraza54108) July 20, 2026
जंतर-मंतर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज : युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है- चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी कांशी राम के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार अपना ‘धर्म’ निभा रही है, पुलिस अपना ‘धर्म’ निभा रही है और मैं इस मिट्टी के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए इस संघर्ष का हिस्सा बना हूं. एक भारतीय युवा होने के नाते, मैं युवाओं का दर्द समझता हूं. मैं उनकी आवाज बनने और उनके साथ खड़े होने के लिए यहां आया हूं. उनके साथ अन्याय हो रहा है. सरकार ऐसा होने दे रही है.
#WATCH दिल्ली: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन वाले मंच पर पहुंचे। CJP ने आज, 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने का प्रस्ताव रखा है। अभिनेता प्रकाश राज भी यहां मौजूद हैं। pic.twitter.com/SQlDL6nTPk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
जंतर-मंतर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज : पटेल चौक समेत इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने पांच मेट्रों स्टेशन (राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ) की एंट्री-एग्जिट अस्थायी रूप से बंद कर दी थी.
जंतर–मंतर Update
आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचने की कोशिश कर रहे AAP नेता संजय सिंह को सुरक्षा बलों ने रोकने का प्रयास किया, धक्का–मुक्की हुई !! https://t.co/C29yUvryUn pic.twitter.com/BqdCtAccS9
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 20, 2026
जंतर-मंतर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज : अनुमति न मिलने के बाद भी बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह मार्च (जंतर-मंतर से संसद तक) बुलाया था. दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी फिर भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक जंतर-मंतर पर जुटे थे. कई विपक्षी नेता भी वहां पहुंचे थे. मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर भारी भीड़ थी. कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रोटेस्ट पेपर लीक और युवा बेरोजगारी के मुद्दों पर हो रहा है.
सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बड़े पैमाने पर पेपर लीक हो रहा है. छात्र आत्महत्याएं कर रहे हैं. मगर इसकी जवाबदेही कोई नहीं ले रहा है.
लाठियाँ पड़ती रहीं, लेकिन वह युवा पुलिस के सामने डटा रहा। हर वार के बाद उसकी आवाज़ एक ही थी— “मारो… मुझे मारो।”
यह सिर्फ़ ग़ुस्सा नहीं था, बल्कि अपने विश्वास पर अडिग रहने की ज़िद थी। कुछ दृश्य बहस नहीं, इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं। pic.twitter.com/j5QnN1gJv7
— Sanjay Yadav (@sanjayyadavij) July 20, 2026
