जांजगीर जिला के नवागढ़ में आज सुबह घर के म्यार में एक विवाहिता की लटकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के संबंध में पूछताछ जारी है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा की है।

विवाहिता की लटकी हुई मिली लाश, मचा हड़कम्प
मिली जानकारी के अनुसार अमोरा निवासी संतराम कर्ष अपनी पत्नी बुधवारा बाई और दो बेटे व एक बेटी के साथ रहता था। पति संतराम रोजी-रोटी कमाने के लिए दीगर राज्य गया हुआ है। घर पर मां और तीन बच्चे रहते थे। मंगलवार की सुबह पत्नी बुधवारा बाई कैलाश को घर के अंदर लगे म्यार में फंदे से लटकी हुई मिली। जिसे देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़े :- यूट्यूब में शॉर्ट्स विडियो बनाकर कमाएं पैसे, सिर्फ 60 सेकेण्ड से मोटी कमाई
खबरों के लिए