भीम आर्मी 25 जुलाई को देशभर में करेंगी आंदोलन, सांसद चंद्रशेखर का ऐलान, जंतर मंतर में छात्रों के साथ हुई बर्बरता का विरोध

नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए जंतर मंतर पर बैठे छात्रों पर मार्च निकालने के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई लाठियों के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूरे देश भर में  25 जुलाई को एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

 

आपको बता दें कि 20 जुलाई को जंतर मंतर से बड़ी संख्या में देशभर से आए छात्रों ने संसद भवन तक मार्च निकालने का ऐलान किया था। जिसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक जोरो से लाठी भांजी। हैरान करने वाली बात है की लाठियां में लोहे के कील लगाकर बच्चों पर वार किया गया। बच्चों के शरीर को काफी नुकसान पहुंचा। किसी के हाथ टूटे, पैर टूटे सिर फूटे किसी के पूरे बदन को किल से छेद दिए |हद तो तब हो गई जब पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा  बच्चियों पर लाठी चलाएं। गलत तरीके से उन्हें टच किया | माहौल ऐसा लग रहा था जैसे पुलिस देश के बच्चे को नहीं किसी आतंकवादी पर वार कर रहे हैं।

See also  योगी सरकार के एआई विजन को मिली नई गति, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का उभरता केंद्र

 

 

इसके विरोध में आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मार्च खत्म होने के बाद संसद भवन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। तीन दिनों बाद भी सरकार का कोई जिम्मेदार सदस्य उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा। इसके विरोध में उन्होंने सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने देशभर में 25 जुलाई को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सांसद चंद्रशेखर ने धरना स्थल से अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 25 जुलाई को हर जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे।