CG : मछली पकड़ने गए एक युवक की डैम में डूबने से मौत, SDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए एक युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े :- डीडी फ्री डिश वालों के लिए बढ़ी खुसखबरी, देखें फ्री में पेड चैनल

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जशपुर निवासी 30 वर्षीय आशीष टोप्पो के रूप में हुई है। आशीष उरला स्थित एक निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। वह अपने साथियों के साथ बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

मछली पकड़ने गए एक युवक की डैम में डूबने से मौत, SDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद पथरीडीह पुल के पास से युवक का शव बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

See also  रायपुर : राज्यपाल डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए