छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना, गहरी नींद में सो रही 6 छात्राओं को सांप ने डसा, शासकीय कन्या छात्रावास में अफरा-तफरी, 3 छात्राओं की मौत

छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के धनोरा तहसील स्थित जपटलाई शासकीय कन्या छात्रावास की है। बताया जा रहा है कि रात में छात्राएं छात्रावास में सो रही थीं, इसी दौरान जहरीला सांप परिसर के अंदर पहुंच गया और सो रही छात्राओं को अपना शिकार बना लिया। 6 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में इलाज जारी है।

 

सांप के डसने की जानकारी मिलते ही छात्रावास में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी 6 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालात बेहद गंभीर थे। इलाज के दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

दर्दनाक हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जहरीला सांप छात्रावास के अंदर कैसे पहुंचा? छात्रावास में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन क्या कदम उठा रहा है, इन तमाम सवालों के जवाब का इंतजार है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

See also  शक्ति फूटबाल टीम ने दिखाई अपनी ताकत, पामगढ़ को दी 5-0 से शिकस्त