अकलतरा के स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, धारा 74, 75, पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर जिला के स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने शिक्षक के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज़ लिया है | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को धारा 74, 75 भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है| आपको बता दें की बच्चों की शिकायत के बाद स्कूल में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्चों से बयान दर्ज कर कार्यवाही का आश्वाशन देने के बाद मामला शांत हुआ । घटना अकलतरा ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झलमला की है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में मुलमुला पुलिस ने SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 312/2026 के तहत धारा 74, 75 भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  बिजली दरों पर निर्णय से पहले जनता की सुनेगा विद्युत नियामक आयोग, 17–18 फरवरी को जनसुनवाई

घटना का विवरण आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा, विरोध की तो आरोपी वाहा से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार राठौर के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

 

 

जांजगीर जिला में फिर शिक्षक की घिनौनी करतूत, छात्राओं के साथ किया जा रहा अश्लील हरकत, आक्रोशित हुए परिजन