अखिल भारतीय सतनामी महासभा द्वारा सम्मानित सुश्री राजकुमारी डहरिया बनी राष्ट्रीय सचिव
अखिल भारतीय सतनामी महासभा के द्वारा 11.08.2026 को ममतामयी मिनीमाता जी की 54 वी पुण्यतिथि गिरौदपुरी धाम में भव्यता पूर्ण मनायी गई इस शुभ अवसर पर सुश्री राजकुमारी डहरिया जी (व्याख्याता)को उनके सामाजिक कार्य में समर्पण व निस्वार्थ सेवाभाव तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भिलाईगढ़ विधायिका माननीया कविताप्राण लहरे के हाथो सम्मानित किया गया तथा अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय सचिव (म) पद में नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया इस अवसर पर सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजमहंत श्री दशेराम खांडे जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश्वर भार्गव जी, राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत श्री पी एल कोशरिया जी,राष्ट्रीय सचिव राजमहंत श्री जेपी कोसले जी एवं समस्त पदाधिकारि गण, समस्त राजमहंत गड़, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी गण, जिला महंत गण तथा समाज के सभी संत समाज की गरिमामयी उपस्थित में कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में मिनीमाता जी के बताए हुए मार्ग पर चलने हेतु सभी को प्रेरित किया गया इस अवसर पद्म श्री से सम्मानित श्री उषा बारले जी के द्वारा मनमोहक पंथी की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर समाज के विभिन जिलों से आई महिलाऐं जिन्होंने सामाजिक छेत्र में उत्रकृस्त कार्य किए उन्हें नारी सम्मान में श्री फल और मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।