कुत्ते और इंसान के बीच का रिश्ता अक्सर शब्दों का मोहताज नहीं होता। कई बार ये बेजुबान जानवर अपने मालिक के चेहरे और भावनाओं से ही सब समझ लेते हैं। यही वजह है कि जो लोग कुत्तों से गहरा लगाव रखते हैं, वे उनकी तकलीफ को भी अपना दर्द मान लेते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी इंसानी संवेदना की ऐसी तस्वीर दिखा रहा है, जिसे देखकर आप भी रुककर इसे जरूर देखेंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
फिर रतन को एक ऐसा तरीका सूझता है, जो आखिरकार काम कर जाता है। वह अपना गमछा कुत्ते की तरफ बढ़ा देते हैं। इस बार किस्मत ने भी साथ दिया। कुत्ते ने बिना देर किए गमछे को पकड़ लिया। इसके बाद रतन ने उसे खींचकर पानी से बाहर निकाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास बात यह रही कि बचाने वाले ने हिम्मत नहीं छोड़ी और कुत्ते ने भी सही समय पर गमछे को पकड़ लिया। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग रतन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुत्ते की समझदारी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शंस
एक यूजर ने कुत्ते की समझदारी की तारीफ करते हुए लिखा कि उसमें भी दिमाग था। वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “डॉगेश भाई कैसा सफर था।” कई यूजर्स ने रतन के इस काम को लेकर लिखा कि उन्होंने दिल जीत लिया। वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि किसी बेजुबान की जान बचाने के लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा सहारा बन सकती है।
View this post on Instagram