मां ने ज्यादा चॉकलेट खाने से रोका, 3 साल का मासूम पहुंचा थाना और की शिकायत, विडियो देखकर आप भी हो जाएँगे लोटपोट

जरा सोचिए, आपका बच्चा अगर चॉकलेट, टॉफी या आइसक्रीम के लिए जिद करे तो आप क्या करेंगे? प्यार से समझाएंगे, थोड़ा डांटेंगे या फिर साफ-साफ मना कर देंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही रोक-टोक आपके बच्चे को इतनी नाराज कर सकती है कि वो सीधे पुलिस के पास पहुंच जाए?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मजेदार वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. महज 3 साल का मासूम अपनी मां से इस कदर खफा हुआ कि उसने शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन का ही रुख कर लिया. बच्चे का अंदाज और उसकी मासूमियत देखकर वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

पुलिस थाने पहुंचा 3 साल का मासूम

आज की पीढ़ी Gen Z अपनी बातों और हक के लिए काफी जागरूक मानी जाती है. लेकिन ऐसा लगता है कि इस नई पीढ़ी के सबसे छोटे सदस्य Zen Beta ने उम्र की सारी सीमाओं को पीछे छोड़ दिया है. हुआ यूं कि इस 3 साल के बच्चे को उसकी मां ने ज्यादा चॉकलेट खाने से रोक दिया. सिर्फ रोका ही नहीं, बल्कि उनकी पहुंच से दूर करने के लिए उनकी चॉकलेट भी जब्त कर ली.

See also  रिसर्च में हुआ खुलासा, शराब पीने के बाद मुंह से क्यों निकलती है अंग्रेजी

बस! फिर क्या था, इस नाइंसाफी से गुस्सा होकर मासूम अपने पापा के साथ सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया. बच्चे की मासूमियत देख कर पुलिसवालों ने भी पेशेवर रुख अपनाया. महिला अधिकारी ने बच्चे की बात को उतनी ही गंभीरता से सुना, जितनी गंभीरता से बड़े-बड़े मामलों की सुनवाई होती है. थाने की एक डायरी पर बकायदा उसकी शिकायत को लिखित रूप में दर्ज भी किया गया. यहां देखें वीडियो…

 

मैडम ने दिखाई दरियादिली

पुलिस का यह प्यारा अंदाज इसलिए अपनाया गया ताकि बच्चे को यह अहसास हो सके कि उसकी शिकायत समझी गई.यह पूरी घटना अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुकी है. लोग इस नन्हे बच्चे की जिद, उसकी मासूमियत और पुलिस की इस संवेदनशीलता पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में बच्चों की समझ और उनका कॉन्फिडेंस वाकई गजब का है.

See also  मिडिल क्लास परिवार की मज़बूरी या जुगाड़, विडियो देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर

खैर, अब देखना यह है कि क्या पुलिस की इस मध्यस्थता के बाद मां और बेटे के बीच ‘चॉकलेट संधि’ हो पाती है या नहीं, लेकिन इस नन्हे ‘जेन बीटा’ ने अपनी क्यूट हरकत से सबका दिन जरूर बना दिया है.