स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों का हैरतअंगेज प्रदर्शन, मानव श्रृंखला के जरिए बनाया भारत का अनोखा नक्शा

15 अगस्त 2026 को देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच स्कूलों में भी बच्चे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक स्कूल के बच्चों का अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों ने अनुशासन और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला के जरिए भारत का अनोखा नक्शा बनाया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे अनुशासन और एकजुटता के साथ खड़े होकर मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। खास बात यह है कि बच्चों ने नक्शा बनाने के बाद भी अपनी लाइन नहीं तोड़ी और उसी आकार का सम्मान करते हुए उसके चारों ओर व्यवस्थित तरीके से चलते नजर आए। एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर बच्चों ने जिस तरह अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। बच्चों का यह अनोखा अंदाज न सिर्फ देशभक्ति की भावना को दर्शाता है, बल्कि एकता और अनुशासन का भी शानदार संदेश देता है।

See also  ट्रेन के गेट पर खड़े होकर लड़की की स्टंट करने की कोशिश, पैर फिसला और हो गया मोए मोए 

अनुशासन की मिसाल बनकर लाइन में खड़े होकर भारत का नक्शा बनाते स्कूल के बच्चों के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 1 करोड़ से अधिक व्यूज और 10 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि, 15 अगस्त स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे की स्कूली यादों का एक खास हिस्सा होता है। इस दिन होने वाले कार्यक्रम, देशभक्ति का माहौल और दोस्तों के साथ बिताए पल जिंदगीभर याद रहते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद इन बच्चों को इंटरनेट की जनता भी गर्व के साथ सलाम कर रही है। वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- काश, बचपन के वो स्कूल वाले दिन फिर लौट आएं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी इन खूबसूरत पलों का हिस्सा बन पाता। तो वहीं कई यूजर्स  हार्ट बनाकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by APEX SCHOOL (@school_apex)