पामगढ़ : मोबाइल में शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर कियाजबरदस्ती अनाचार, शिकायत के आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक युवक ने युवती को मोबाइल के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार किया |महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को भिलाई क्षेत्र में घेराबंदी कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है| घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है |

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिनांक 13.08.2026 को थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान आरोपी गंगाधर कश्यप से थी और मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोपी ने शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने भिलाई बैकुण्ठ धाम के पास छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  नियद नेल्लानार योजना के तहत दूरस्थ वनांचलों तक पहुँची विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

गिरफ्तार आरोपी

गंगाधर कश्यप उम्र 24 वर्ष, निवासी चोरभट्टी थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा

पुलिस टीम का योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, प्र.उनि. पुष्पेन्द्र साहू, सउनि. नजीर हुसैन, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. रूद्र कश्यप, आरक्षक सनोहर जगत, महिला आरक्षक श्वेता सिंह एवं थाना मुलमुला स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 

फोन पे से हर दिन कमाएं 500 से 1000 तक, जाने कैसे