बच्चों के साथ हाथी की मस्ती, हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर सामने खड़े बच्चों पर डालता नज़र आ रहा है, वहीँ बच्चे नाचते हुए कर रहे हैं मस्ती

हाथियों की मासूमियत और मजेदार हरकतें लोगों को खूब पसंद आती हैं। हाथियों से जुड़े कई मजेदार और प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं। इन वीडियो में हाथी कभी फुटबॉल खेलते हुए, तो कभी पानी में खेलते और मस्ती करते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक हाथी का ऐसा ही एक बेहद प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर सामने खड़े बच्चों पर डालता नजर आ रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, हाथी के पास एक बाल्टी और पानी से भरा बर्तन दिखाई दे रहा है। हाथी अपनी सूंड को बाल्टी में डालता है और उसमें पानी भर लेता है। इसके बाद वह अपनी सूंड ऊपर उठाकर सामने खड़े बच्चों पर पानी की तेज बौछार कर देता है। जैसे ही पानी की बौछारें बच्चों पर पड़ती है, उनके चेहरे खुशी से खिल जाते हैं। कुछ बच्चे हाथ ऊपर उठाकर पानी को महसूस करते हैं तो कुछ पीछे हटकर फिर हाथी के पास आते नजर आते हैं।

See also  देवर के साथ सोने को मजबूर करते थे ससुराल वाले, पति ने कहा जो कर रहा है करने दो, महिला पहुंची थाना

जिस तरह हाथी बार-बार पानी अपनी सूंड में भरकर बच्चों की तरफ डालता है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह भी इस मस्ती में शामिल हो गया है। हाथी के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया। बच्चे भी इस अचानक मिले शॉवर का जमकर मजा लेते नजर आए।

बच्चों और हाथी के बीच का यह प्यारा पल सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।  वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  नेचुरल शॉवर। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा-  जानवर और बच्चों की ऐसी मासूम मस्ती वाला वीडियो चेहरे पर अपने आप मुस्कान ला देता है।