आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन व पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजे तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत है। आज का दिन कई राशियों के लिए खास साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज पूरा दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस से जुड़े सारे काम समय पर निपटा लेंगे। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। बच्चों को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा और पढ़ाई का कोर्स पीछे नहीं छूटेगा।
शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 4
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। किसी चीज को बिना जाने-समझे फैसला करने से बचें। करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन किसी समझदार व्यक्ति का साथ मिलने से राहत मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखें और बाहर का खाना अवॉइड करें ताकि स्वस्थ रहें। की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस राशि के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जिससे टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय करेंगे, जिससे खुशी मिलेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा और जरूरतमंदों की सहायता करके मानसिक सुकून मिलेगा। मन रचनात्मक चीजों में लगेगा, आज आप अधूरी पड़ी पेंटिंग को पूरा कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है, जिससे मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, जहाँ आनंद की एक अलग अनुभूति होगी। दूसरों की राय लेकर ही काम की शुरुआत करें, सफलता तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, एक गलत कदम उलझन में डाल सकता है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 3
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे दिन बन जाएगा। बच्चों का मनोबल बनाए रखने में सहयोग करेंगे। कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। काम से जुड़ी अथॉरिटी मिल सकती है, जिससे बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो उम्मीद से अधिक फायदा कराएगी। घर में परिवारजनों के साथ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में सकारात्मक भावनाएं आएंगी। विवाहित लोग जीवनसाथी को अधिक समय दें, रिश्ते मधुर होंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। सरकारी कामों में समझदार व्यक्ति से राय मिलेगी, जिससे काम आसान हो जाएगा। आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में छवि निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखेंगे, जिससे समय की बचत होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे हल्का महसूस होगा। ऑफिस में सबके बीच सामंजस्य बनाकर रखेंगे। घर पर अचानक रिश्तेदार का आगमन होगा, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। मन में किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श चलता रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 3
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। रोजगार की तलाश खत्म होगी, पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा, नए लोगों से डील पक्की हो सकती है। पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रुके हुए काम आगे बढ़ाएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कड़ी मेहनत से हासिल करने की कोशिश की गई चीज़ें पाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक योजना बनाने में सफल रहेंगे, जिससे आगे अच्छा लाभ होगा। अपने खर्चों पर नजर रखने की जरूरत है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा और उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आशाजनक बना रहेगा। आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बातचीत के दौरान शब्दों का सही चयन करें, जिससे रिश्ते अच्छे बने रहें। इस राशि के लेखक अपनी पुस्तक का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसे खूब पसंद किया जाएगा। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी मन लगाएंगे। परिवार में चल रही समस्याएं सुलझ जाएंगी। दोस्तों से बातचीत कर अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे, जिससे बॉस खुश होकर प्रमोशन दे सकते हैं। खेल-कूद में रुचि रखने वाले छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यक्तिगत व पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। वैज्ञानिकों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9