सोने चांदी के भाव में कल बड़ी तेजी देखने को मिली थी। लेकिन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2026 के दिन सोना चांदी सस्ता होता हुआ दिखाई दे रहा है। 4 सितंबर 2026 को सुबह 7.10 बजे ग्लोबल फ्यूचर मार्केट कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 0.52% की गिरावट के बाद 4,516.50 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। घरेलू कमोडिटी बाजार एमसीएक्स पर कल सोने की कीमत 1,55,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी। फ्यूचर मार्केट की यह गिरावट का असर सर्राफा बाजारों में भी देखने को मिलेगा? चलिए जानते हैं आज देश के अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर में सोने चांदी के लेटेस्ट रेट कितने हैं।
इसे भी पढ़े :- Google Pey से हर महीने ₹60000 कमा रहे लोग, जानो सम्पूर्ण जानकारी
सोने चांदी के भाव कितने बदले
- 3 सितंबर दिन गुरुवार को घरेलू कमोडिटी बाजार से लेकर अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोने चांदी की कीमतों में तेजी से शुरुआत हुई थी।
- एमसीएक्स पर कल सोने की कीमत 0.05% की गिरावट के बाद 1,55,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी।
- घरेलू कमोडिटी बाजार पर चांदी की कीमत मामूली तेजी के बाद 2,42,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।
- आज कॉमेक्स पर सिल्वर रेट 0.71% को गिरावट के बाद 67.220 डॉलर प्रति औन्स पर है।
- इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन पर 24 कैरेट सोने की कीमत 15,394 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 15,025 रुपये प्रति ग्राम और 20 कैरेट सोने की कीमत 13,701 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 12469 रुपये प्रति ग्राम पर थी।
- Bullions.co.in पर सोने का भाव 1,56,200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,41,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, इंदौर में आज सोने की कीमतें
(कीमत : रुपये प्रति ग्राम )
(सोर्स : गुड रिटर्न्स )
इसे भी पढ़े :- यूट्यूब में शॉर्ट्स विडियो बनाकर कमाएं पैसे, सिर्फ 60 सेकेण्ड से मोटी कमाई
भारत के अलग-अलग शहरों में आज चांदी का भाव
आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और इंदौर में चांदी की कीमत 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। चेन्नई में चांदी का भाव 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।
इसे भी पढ़े :- हर परिवार को चिकित्सा के लिए सरकार दे रही हैं 30 हजार रुपये , यहाँ जाने पूरी जानकारी
सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण
मार्केट की जानकारों का कहना है कि बॉन्ड यील्ड और डॉलर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हाल ही में अमेरिकी बेरोजगारी के आंकड़े आए हैं जो उम्मीद से थोड़े ज्यादा है। इसके अलावा भू राजनीतिक तनाव अभी भी बना हुआ है, जिससे तेल की कीमतों में तेजी भी जारी है। इन्हीं सब परिस्थितियों के कारण सोने चांदी के कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना समझे। यदि आज आप सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो अपने शहर की सर्राफा बाजारों में आज के लेटेस्ट रेट चेक कर लें। )