CG : अवैध संबंध के शक में मकान मालिक की गला घोंटकर बेरहमी से कर दी हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी किराएदार गिरफ्तार

राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। चरित्र शंका और अवैध संबंध के शक के चलते एक किराएदार ने अपने ही मकान मालिक की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

CG : मूकबधिर युवती से प्यार का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पत्थर से कुचलकर बेरहमी से कर दी हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पुरुषोत्तम धीवर पिछले एक-दो सालों से मृतक वेद राम साहू के मकान में किराए से रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान चला रहा था। इसी दौरान मकान मालिक वेद राम साहू को अपनी पत्नी के साथ किराएदार पुरुषोत्तम के अवैध संबंध होने का गहरा शक हो गया था।

See also  छत्तीसगढ़ में किराए के मकान में हथियारों का जखीरा,  देशी कट्टा, कारतूस और 12 बोर बंदूक आदि

CG : नाबालिग लड़की ने भाई बेरहमी से कर दी हत्या, लड़को से मोबाइल से बात करने किया था मना 

 

पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मकान मालिक वेद राम साहू और किराएदार पुरुषोत्तम के बीच अक्सर कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी रहती थी। वेद राम साहू आए दिन आरोपी के साथ गाली-गलौज और विवाद करता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। आवेश में आकर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर ने मकान मालिक वेद राम साहू का गला कसकर दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण वेद राम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

Ex बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आया गर्ल फ्रेंड का प्रेमी, पत्थर से कुचलकर बेरहमी से कर दी हत्या 

 

घटना की सूचना आज सुबह लगभग 11:30 बजे राखी थाना पुलिस को मिली। सूचना पाते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। क्राइम सीन का मुआयना करने और आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी व विवेचनात्मक कार्रवाई जारी रखी है।

See also  एमसीबी : भीषण गर्मी में राहतरू बंद हैंडपंप चालू, गांवों में लौटी पानी की उम्मीद

 

 

 

CG : शराब के नशे में दो दोस्तों ने अपने ही साथी की बेरहमी से कर दी हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, घटना कैमरा में कैद