इंसान है या रबड़, कपड़े की तरह अपनी बॉडी को निचोड़ने लगा शख्स, देखिए वायरल वीडियो

सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना अनगिनत वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। इन दिनों मशहूर कंटॉर्शनिस्ट जौरेस कॉम्बिला का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने शरीर के साथ ऐसे-ऐसे लचीले करतब दिखा रहे हैं, जिनकी आम इंसान कल्पना भी नहीं कर सकता।

 

‘बाय-बाय पापा’ कहा और फिर कूद गई नदी में, रोकने की कोशिश करते रहे लोग, वायरल वीडियो के पीछे कई सवाल

 

वीडियो की शुरुआत में जौरेस सामान्य खड़े नजर आते हैं, लेकिन अगले ही पल वे अपने रोबोटिक अंदाज में हाथों, कंधों और कमर को इस तरह ट्विस्ट करते हैं मानो शरीर में रीढ़ की हड्डी मौजूद ही न हो। सबसे चौंकाने वाला क्षण तब आता है जब वे अपने शरीर को पीछे की तरफ पूरा मोड़कर उलटे होकर कैमरे की ओर देखते हैं। इस हुनर को कंटॉर्शन कहा जाता है, जो एक प्राचीन परफॉर्मिंग आर्ट है। जौरेस बचपन से ही इस कला में माहिर हैं और वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम व टिकटॉक पर ऐसे खतरनाक फ्लेक्सिबल मूव्स शेयर करते रहते हैं। दर्शकों का कहना है कि उनकी बॉडी में हड्डियों के बजाय रबर लगा हुआ है।

See also  पत्नी से घर का किराया वसूलता है रईस पति, बाहर काम कर चुकाती है रेंट, सोशल मिडिया पर बताई समस्या

देखें वीडियो…

 

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये इंसान है या कोई रबड़। कई लोगों को तो इस करतब पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को jaures_kombila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

 

 

 

तीन बहनों की एक युवक से शादी निकली फर्जी, वायरल वीडियो पर सामने आई सच्चाई