जांजगीर जिला के पामगढ़ में युवती की पीछा कर अश्लील कमेंट और छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है| पीड़िता की शिकायत के बाद पामगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को ग्राम झिलमिली से दबोच लिया| आरोपी द्वारा पीड़िता को रस्ते में आते-जाते अश्लील कमेंट करते हुए बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्र 398/26 धारा 74, 75(2), 78, 79 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पामगढ़ में पकड़ाया घरों से मोबाइल चुराने वाला चोर, 4 महंगे मोबाईल जप्त VIDEO
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ क्षेत्र का मामला एक युवती से उनको आते- जाते समय रास्ते में पीछा कर अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ करने वाले मनचले को थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया। प्रार्थिया ने दिनांक 20.09.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी धीरेंद्र खांडेकर उम्र 21 साल निवासी झिलमिली थाना मुलमुला द्वारा लगातार उसका पीछा किया जा रहा था।आरोपी द्वारा पीड़िता को रस्ते में आते-जाते अश्लील कमेंट करते हुए बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्र 398/26 धारा 74, 75(2), 78, 79 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
शिवरीनारायण मेला फिर पकड़ाया खंजरनुमा चाकु लहराता व्यक्ति, डरा रहा था लोगों को
महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन एवं SDOP शिवरीनारायण श्री तोमेश वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस की टीम ने ग्राम झिलमिली में दबिश देकर आरोपी धीरेंद्र खांडेकर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।