जांजगीर में इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद युवती को भगा ले गया युवक, दूसरे युवक ने किया रेप, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला में  इंस्टाग्राम से दोस्ती कर एक युवक ने युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया| वही उस युवती के साथ  दूसरे युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया | शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया|  थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती का बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला अंत, सिरफिरे प्रेमी ने चाकू से छल्लीकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता दिनांक 15.09.2026 को 11 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकली थी, दुकान जाते समय ईशु नाम का युवक, जिससे उसकी पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी जिसके द्वारा बहला फुसलाकर कर बिलासपुर, फिर दुर्ग और उसके बाद धमधा ले गया जिसके द्वारा अनाचार किया। बाद अगले दिन धमधा क्षेत्र में काम करने वाले दूसरे आरोपी साहिल ने शादी का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर अनाचार किया पीड़िता किसी तरह सूचना धमधा पुलिस को दिया, जिसके माध्यम से परिजन पीड़िता को सुरक्षित घर लाये।

See also  सिम्स अस्पताल में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, हंगामे के बाद ठेकेदार को नोटिस

 

पामगढ़ : इंस्टाग्राम से दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर 3 महीने तक दुष्कर्म, अब इंकार, आरोपी गिरफ्तार

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी :-

01. इन्द्रजीत ठाकुर उर्फ ईशु निवासी पेंड्रावन थाना धमधा जिला दुर्ग (इंस्टाग्राम से संपर्क कर भगाने वाला)

02. साहिल लहरी उर्फ सालू निवासी डुमरीकला थाना ढेलकाडीह जिला राजनंदगांव (शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला)

 

 

पामगढ़ : इंस्टाग्राम से दोस्ती कर नाबालिग बालिका से किया अनाचार, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार