पामगढ़ में नाबालिक को बहला फुसलाकर ले गया हरियाणा वहाँ करता रहा रेप, दूसरे ने प्रेमी विवाह का झांसा देकर किया अनाचार, दोनों गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ पुलिस ने अनाचार के दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है| इसमें पहला मामला के आरोपी द्वारा नाबालिक को बहला – फुसलाकर हरियाणा ले गया था जिसे पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा है जबकि नाबालिक लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है| वही  दूसरे मामले में आरोपी द्वारा प्रेम विवाह का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार के बाद जान से मारने की धमकी दिया| पामगढ़ पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया |

 

पामगढ़ : रात में घर के अंदर घुसकर नाबालिक बालिका से छेड़छाड़, आरोपी भेजा गया जेल

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र का मामला नाबालिग बालिकाओं से संबंधित अनाचार के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

See also  CG : मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की कर दी हत्या, डंडे से पेट और सिर पर वारकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया आरोपी पति को गिरफ्तार

 

दिनांक 16.08.26 की रात्रि घर से नाबालिक बालिका लापता हो गई थी। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 338/2026 धारा 137 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया| विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र से आरोपी विष्णु पटेल उम्र 23 वर्ष, निवासी सेन्दरी के कब्जे से बरामद किया। विवेचना दौरान आरोपी द्वारा अनाचार करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

 

पामगढ़ में नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर किया अपहरण, लगातार करता रहा अनाचार, 3 माह बाद आरोपी गिरफ्तार

 

दूसरे प्रकरण में दिनांक 22.09.26 को पीड़िता थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वर्ष 2025 में उसकी पहचान आरोपी जशवंत जानू उर्फ ज्वाला उम्र 25 साल निवासी जोरैला थाना पामगढ़ से हुई थी। आरोपी द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से बालिका से बातचीत करती थी और प्रेम विवाह का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

See also  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान

विवेचना में सामने आए तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जशवंत जानू उर्फ ज्वाला को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा|

 

 

 

पामगढ़ में इश्क़ के नोकझोंक में नाबालिक प्रेमी ने खा लिया सुहागा, गवा दी जान