CG : पुलिस गाड़ी में अचानक लगी आग, आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई अपनी जान, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुकमा पुलिस की शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

गिरौदपुरी धाम दर्शन कर लौट रही गाड़ी पलटी, महिला और बच्चे समेत 27 लोग घायल, इलाज जारी

 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सुकमा पुलिस की चलती शासकीय वाहन में अचानक भिषण लपटे उठने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

 

शिवरीनारायण : घर में सो रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

 

देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि समय रहते पुलिसकर्मियों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आने की उम्मीद है।

See also  पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, अंतिम तिथी 31 जुलाई

 

बिलासपुर में जन्माष्टमी पर्व पर पुलिस पर हमला, फाड़ी वर्दी, पेट्रोलिंग गाड़ी पर किया पथराव, 10 आरोपियों को हिरासत में