छत्तीसगढ़ में बारिश से नदी उफान पर, देखते-देखते नदी में समा गया प्रधानमंत्री आवास, नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

छत्तीसगढ़ के साथ ही कवर्धा जिले में भी दो दिनों तक लगातार बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश के चलते सकरी नदी में जलभराव बढ़ गया है। अमरौड़ी गांव में नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। मकान के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

छत्तीसगढ़ में बारिश से नदी-नाले उफान पर, नदी में बहे चार लोग, 20 घंटे बाद भी नहीं चला पता

 

नदी में समा गया समूचा घर
मिली जानकारी के मुताबिक, नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों ने मकान खाली कर दिया था। जिसके चलते हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। लगातार बारिश और नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मकान में रहने वाले परिवार ने पहले ही घर खाली कर दिया था।

 

 

See also  CG :बाइक में बैठकर रोमांस, विडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान 

महानदी की बाढ़ से गांव जलमग्न, SDRF ने 6 लोगों को सुरक्षित निकाला

 

खाली कराए गए आस-पास के मकान
प्रशासन ने नदी में पानी बढ़ता देख आस पास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। ग्रामीणों ने जलभराव और नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सावधानी बरती, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।