तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार, पांच लोगों की मौत, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. हादसा चौका गांव में एडिफाइ स्कूल के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

जानकारी के मुताबिक, हादसा मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास हुआ. हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. बोलेरो सवार सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो बिजावर से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बगौता जा रहे थे. मृतक में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है.

 

प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकराई, भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत, 11 घायल

 

See also  आगरा में रील बनाने के दौरान युवक की गई जान

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. पुलिस हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी है.

 

CG : आधी रात घर की दीवार ढहने से पांच लोगों की मौत, मृतकों में माता पिता और तीन बेटियां शामिल

 

बिजावर की बताई जा रही बोलेरो

जानकारी में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो बिजावर के एक परिवार की बताई जा रही है. हादसे के समय बोलेरो सवार सभी लोग बिजावर से बगौता अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे. पुलिस, बोलेरो में सवार सभी लोगों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

See also  गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन से आगे पुराने गुरुग्राम के इलाके में मेट्रो का विस्तार होना है, जल्द होगा शुरू, बनेगा डायवर्जन प्लान

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना किस वजह से हुई, क्या दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक थी या फिर किसी अन्य कारण से टक्कर हुई, इसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई भी शुरू की है, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके.

 

 

 

भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत