जांजगीर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद सरपंच के पिता की पीट पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के ग्राम गतवा, चौकी पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र की है|
मामले विवरण दिनांक 25 सितंबर 2026 को चौकी पंतोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गतवा में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली- गलौच एवं मारपीट हुई। राहुल द्वारा अपने पिता रोहित कश्यप को घटना की जानकारी देने पर रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे, जहां उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद रोहित, राहुल एवं जोत राम कश्यप मोटरसाइकिल से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पंतोरा जा रहे थे।
गणेश विसर्जन के दौरान 13 लोगों की मौत, 26 लोग घायल, मृतकों में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर भी शामिल
इसी दौरान ग्राम के हाईस्कूल के पास आरोपी शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप एवं सविता कश्यप रास्ते में मिले। तीनों मोटरसाइकिल से उतरकर बात कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी शिव कश्यप ने डंडे से तथा नारायण कश्यप एवं संजय कश्यप ने हाथ-मुक्का एवं पैर से रोहित, राहुल एवं जोत राम कश्यप के साथ मारपीट की। वहीं आरोपी सविता कश्यप द्वारा राहुल कश्यप को पकड़कर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान जोत राम कश्यप को जमीन पर पटककर सिर एवं छाती में गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
खैरागढ़ : गणेश विसर्जन के दौरान निकली झांकी में विवाद, युवक के गले और पेट में चाकू से जानलेवा हमला, हुई मौत
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SDOP अकलतरा डॉ मेखलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चारों आरोपियों शिव कश्यप (पूर्व सरपंच), नारायण कश्यप, संजय कश्यप एवं सविता कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं विवेचना के पश्चात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गणेश प्रतिमाओं पर पथराव, मंत्री विश्वास सारंग बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी
1. शिव कुमार कश्यप पिता महेश राम कश्यप साकिन गतवा
2. संजय कश्यप पिता महेश राम कश्यप साकिन गतवा
3. नारायण कश्यप पिता शिव कुमार कश्यप साकिन गतवा
4. सविता कश्यप पति शिव कुमार कश्यप साकिन गतवा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरीक्षक के. के. साहू चौकी प्रभारी पंतोरा, ASI जयनंदन मार्बल, आरक्षक दिलीप माथुर, युवराज सिंह, रामगोपाल, अहमद कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।
CG : गणेश विसर्जन के दौरान नशे में ट्रेनी डीएसपी पर हमला, वाहन में भी तोड़फोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार