उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 20 साल की नंदनी पांडेय ने गांव के ही 22 साल के शाश्वत गुप्ता से शादी कर ली. खास बात यह है कि नंदनी पिछले करीब 15 साल से शाश्वत को अपना भाई मानकर राखी बांधती थी. दोनों परिवारों के बीच भी लंबे समय से आना-जाना था. दोनों ने 20 सितंबर को घर से जाने के बाद अपनी मर्जी से शादी कर ली.
तीन बहनों की एक युवक से शादी निकली फर्जी, वायरल वीडियो पर सामने आई सच्चाई
मामला तेलुआवन गांव का है. यहां गणेश पांडेय, पत्नी मंशा पांडेय और चार बच्चे रहते हैं. शाश्वत गुप्ता का उनके घर पर काफी समय से आना-जाना था. वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि उसके पिता छेदीलाल बिजली विभाग में काम करते हैं. नंदनी और शाश्वत एक-दूसरे को भाई-बहन मानते थे. हर साल राखी भी बांधती थी. यह रिश्ता करीब 15 साल तक चला. परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि दोनों के बीच कब नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया.
अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
20 सितंबर को घर से निकले, फिर कर ली शादी
नंदनी और शाश्वत 20 सितंबर को घर से चले गए. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. नंदनी ने वीडियो जारी कर कहा कि उसने अपनी मर्जी से शाश्वत से शादी की है. उसने कहा कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपनी इच्छा से साथ रह रहे हैं. नंदनी ने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले उसे परेशान करते थे. उसके मुताबिक, पिता उसके साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे.
एकतरफा प्यार में युवक ने उठा लिया चचेरी बहन को, शादी से मना किया तो दांत से काट दिए दोनों प्राइवेट पार्ट, दर्द से बेहोश हुई लड़की
काफी समय से उसकी तबीयत खराब थी, लेकिन परिवार ने उसका ठीक से इलाज नहीं कराया. अब वह अपने पति और ससुराल वालों के साथ रह रही है और उसका इलाज भी कराया जा रहा है. लड़की ने घर से 2 लाख रुपये लेकर भागने के आरोप को भी गलत बताया. उसने कहा कि उसके परिवार के पास इतनी नकदी थी ही नहीं.
बेटी को मृत मानकर पिता ने किया अंतिम संस्कार
पिता गणेश पांडेय को 21 सितंबर को बेटी की शादी की जानकारी मिली. इसके बाद परिवार ने नंदनी को मृत मान लिया और उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया. परिवार की ओर से उसका पुतला बनाकर अंतिम संस्कार किए जाने की बात सामने आई है. नंदनी की मां मंशा पांडेय का कहना है कि शाश्वत लंबे समय से उनके घर आता-जाता था और नंदनी उसे करीब 15 साल से भाई मानकर राखी बांधती थी. उनका आरोप है कि शाश्वत उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है. मंशा ने कहा कि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी और उन्हें डर है कि शाश्वत उनकी बेटी को नुकसान पहुंचा सकता है.
नंदनी पांडे भाई सारस्वत गुप्ता को बांधा करती थी राखी, अब बना लिया अपना ही पतिदेव !
पिता ने नंदनी पांडे का किया अंतिम संस्कार !@grok पूरे मामले पर प्रकाश डालो….. pic.twitter.com/bFMcoaJVCx
— Suraj Kumar ( Bhim Army ) (@Suraj__50) September 29, 2026