जांजगीर : करंट लगने से मोटर्स कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप, परिजनों का मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

जांजगीर चांपा जिले के मोटर्स कर्मचारी की कार्य करने के दौरान करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है | परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों तरफ हड़कंप मचा हुआ है| दरअसल  तिरुपति मोटर्स में पिछले 8 वर्षों से काम कर रहे 30 वर्षीय कर्मचारी शिवराम धीवर की करंट लगने से मौत हो गई है।

 

जांजगीर में इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्तीकर दिया शादी का झांसा, दुष्कर्म करने के बाद हुआ फरार, इंदौर से हुआ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को शिवराम को तिरुपति मोटर्स द्वारा काम के सिलसिले में रायपुर भेजा गया था, जहां कार्य के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शिवराम तिरुपति मोटर्स में फिटर-वेल्डर के रूप में कार्यरत था।

 

जांजगीर में गणेश विसर्जन के दौरान सरपंच के पिता की पीट पीटकर हत्या, पूर्व सरपंच समेत चार आरोपी गिरफ्तार

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के महज 4 माह के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है। इधर, बड़ी संख्या में परिजन तिरुपति मोटर्स के सामने पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने उचित मुआवजा देने के साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

See also  राज्य के लिए निर्धारित 14.62 लाख मीट्रिक टन के विरूद्ध 13.19 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर, बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकराई