छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एसिड अटैक से पुलिसकर्मी की बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। उनका इलाज रायपुर में चल रहा है। वहीं इस मामले में कोंडागांव पुलिस ने आरोपी करण कुंजाम पिता दिनेश कुंजाम और एक महिला आरोपी को पकड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही बालोद पुलिस कोंडागांव के लिए रवाना हो गई है। बालोद पुलिस पूरे मामले का खुलासा बाद में करेगी।
प्रेमी संग रंगरलियां मनाते पकड़ी गई पत्नी, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, दूध-चाय में नींद की गोली देकर ऐसे करती थी खेल
जानकारी के मुताबिक, 22 साल की छात्रा आमापारा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी में आत्मानंद स्कूल के सामने एक युवक ने उस पर एसिड फेंककर फरार हो गया। एसिड पड़ते ही छात्रा तेज जलन से चिल्लाने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। आरोपी युवक CCTV में भागते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आसपास जिले के पुलिस थानों में भी सूचना दी गई।
शादी के 2 माह मायके पहुंची नवविवाहिता का लापता, 3 दिन बाद मिली शव, इलाके में मची सनसनी, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
पत्नी बॉयफ्रेंड संग ठेले में खा रही थी मोमोस, दोस्तों के साथ आ धमका पति, फिर बीच सड़क मचा तांडव, पति ने पत्नी को तो दोस्तो ने प्रेमी की जमकर की धुनाई
पुलिस के अनुसार, छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। चेहरे और आंख के आसपास भी जली है। वहीं घटना के बाद आरोपी युवक पैदल तांदुला बांध के जंगलों की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही टीआई, एसपी और एएसपी समेत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही।
दिनदहाड़े गंडासे से प्रेमिका के पति पर किए 17 वार, प्रेमी ने कहा मैं ना मारता तो वो मुझे मार देता, खौफनाक वारदात का विडियो वायरल
एसिड अटैक करने वाले दो आरोपियों को कोंडागांव में पुलिस ने पकड़ा है। कोंडागांव इंस्पेक्टर सौरभ उपाध्याय ने बताया कि बालोद पुलिस की सूचना पर छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले दो संदिग्धों को महिंद्रा की बस से पकड़ा गया है। बालोद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। छात्रा पर हमला किस वजह से किया गया। आरोपी ने किस तरह के एसिड का इस्तेमाल किया। पूरे मामले का खुलासा बाद में बालोद पुलिस करेगी।