CG : डायल 112 के कंट्रोल रूम में फंदे पर लटका मिला आरक्षक, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉयल 112 के आरक्षक के आत्महत्या का मामला सामने आया है. कंट्रोल रूम में उसकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश बरामद हुई है. मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है, जो डॉयल 112 में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. पूरा मामला रुद्री थाना इलाके का है.

 

कोरबा के पुलिस आरक्षक पर गंभीर छेड़छाड़ का आरोप, दोस्त की पत्नी ने कराई एफआईआर, पुलिस विभाग में हड़कंप

 

जानकारी के मुताबिक, कुरूद का निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की ड्यूटी बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात था . नाइट ड्यूटी के दौरान उसने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली.  घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

 

 

कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश, ट्रक की चपेट में आया थाना प्रभारी, हुई दर्दनाक मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले आरक्षक की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और क्या किसी तरह का तनाव या अन्य वजह सामने आई थी. पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. साथ ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

See also  VIDEO : पकरिया में जगह जगह मटकी फोड़ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव  

 

CG : छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हरकत में आया प्रशासन और पुलिस विभाग, कारण अज्ञात