छत्तीसगढ़ की मशहूर इन्फ्लुएंसर आकांक्षा को जेल, जमानत का किया गया विरोध, आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

अंबिकापुर में विवादित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को बुधवार को अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आकांक्षा को जेल लेकर गई।

 

पामगढ़ में जज की नाराजगी के बाद सोमवार को न्यायालय व तहसील में दिखी सख्ती

 

आकांक्षा टोप्पो की पेशी के दौरान जिला न्यायालय परिसर में काफी गहमागहमी देखने को मिली। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सर्व आदिवासी समाज के लोग कोर्ट परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकांक्षा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘गालीबाज को जेल भेजो’ के नारे लगाए।

 

 

पामगढ़ न्यायलय परिसर में पानी की समस्या , अधिवक्ता संघ ने सीईओ को सौपा ज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी गुलापन राम यादव की अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने उसकी जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने देर शाम उसे जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सरगुजा जिले के अलग-अलग थानों में पहले से 7 अपराध दर्ज हैं। मौजूदा मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 111 भी जोड़ी है।

See also  30 गांवों को सीधी राह: पुलिस ने लंका तक नई सड़क का निर्माण कराया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ने जांजगीर-चांपा न्यायालय परिसर का किया औचक निरीक्षण

 

 

बता दें कि कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन पर सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आज आकांक्षा की पेशी को देखते हुए जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को सुरक्षा घेरे में जेल पहुंचाया।

 

बिलासपुर में लिपिक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट परिसर में मचा हड़कंप, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही