CG : तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत, वाहन चालक की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रत्नाबांधा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

 

तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में तीन नर्सिंग छात्राओं की दर्दनाक मौत

 

मामला रत्नाबांधा इलाके का है, जहां 21 वर्षीय सागर नागारची बुधवार देर रात पैदल धमतरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे अभय ठिटे ने घटना की जानकारी इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान को दी।

 

तेज रफ्तार ट्रक का कहर : मेला देखने जा रहे आधा दर्जन लोगों को कुचला, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही शिवा प्रधान अपने साथी डोमन साहू के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल सागर नागारची को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सागर नागारची को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते मे पहुंचा धान की वादा राशि, 3100 रूपए क्विंटल की दर से खरीदी की दी थी गारंटी

 

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर