कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। दिल्ली में प्रदर्शन के बीच ही दीपके की दादी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमारी थीं। वहीं अभिजीत दीपके पुलिस की हिरासत में हैं। मुंबई से दिल्ली पहुंचते ही उन्हें फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक अभिजीत दीपके के हिंगोली स्थित पैतृक गांव संतुक पिंपरी में ही उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया. आपको बता दें कि अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अपने साथियों के साथ सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
सावित्रीबाई शंकर दीपके के निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर है. उनका निधन महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के पैतृक गांव संतुक पिंपरी में हुआ. अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके और मां अनीता फिलहाल निधन की खबर मिलने के बाद हिंगोली के लिए रवाना हो गए हैं.
#Watch | Student and youth activists march from Gurudwara Bangla Sahib to Jantar Mantar amid the anti-CEC protest in New Delhi on Saturday, October 10, 2026. https://t.co/p2EqtHXNuJ
— The Hindu (@the_hindu) October 10, 2026
500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों को शनिवार को खदेड़ दिया और जब कार्यकर्ताओं ने फिर से एकत्र होकर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। अब तक कम से कम 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों के लिए 12 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं।
आज का प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू होना था लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने जंतर-मंतर पर पहुंचने के दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जबकि कई अन्य को लौटा दिया। जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की और नयी दिल्ली के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। इस क्षेत्र को 20 सेक्टर में बांटा गया है। महिलाएं समेत कई प्रदर्शनकारियों ने जब अलग-अलग स्थानों पर फिर से जुटने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें पकड़कर बसों से ले गई।
इससे पहले, पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। सुरक्षा बलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से लागू आदेशों का पालन करने की अपील की।
#WATCH दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर विरोध मार्च निकालते हुए SFI कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स गिरा दिए। वीडियो इम्तियाज़ खान मार्ग से है। https://t.co/fhEYe4JKTS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026