मध्य प्रदेश के राजगढ़ में धार्मिक मान्यताओं को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक खौफनाक वारदात में बदल गया। परिजनों का आरोप है कि संत रामपाल को मानने और पूजा-पाठ करने को लेकर हुए विवाद के बीच पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर 36 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी अनुसार गुराड़खेड़ा गांव में 36 वर्षीय गायत्री बाई गुर्जर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति रामबाबू गुर्जर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया के अनुसार, महिला की पीठ पर कुल्हाड़ी के तीन और गर्दन पर एक वार किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ एफएसएल, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।
CG : डंडों से पीट-पीटकर की पति-पत्नी की हत्या, अंतिम संस्कार के दौरान हुआ खुलासा, पुलिस ने खुदवाए शव, तीनों आरोपी गिरफ्तार
संत रामपाल को मानने को लेकर विवाद का आरोप
मृतका के भाई और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि गायत्री बाई और रामबाबू के बीच संत रामपाल को मानने और पूजा-पाठ को लेकर अक्सर विवाद होता था। परिजनों के मुताबिक, गायत्री बाई भगवान की पूजा करती थीं और हिंदू देवी-देवताओं को मानने के साथ त्योहार भी मनाना चाहती थीं। आरोप है कि पति इन बातों का विरोध करता था और इसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़े होते थे।
2 साल जेल से लौटे पति ने पत्नी की हत्या की, अवैध संबंधों के शक में गला काटा
आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना
थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
- – घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए विशेषज्ञ टीमों ने जांच की।
- – पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- – फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही घटना के पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या, पति झूला फांसी के फंदे पर, लोगों ने बचाया