ननदोई के प्यार में पागल पत्नी की खौफनाक साजिश, पति को रास्ते से हटाने दिल दहला वाली वारदात

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जिसे पति माना, उसके साथ 7 फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई, उसकी ही हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में वंदना विहार कॉलोनी का है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.

प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने रची हत्या की खौफनाक साजिश, पत्थरों से कुचलने के बाद किया आग के हवाले

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान यहां रहने वाले अंशुल के रूप में हुई है. वह एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई कारीगर था. रविवार को घर में घुसकर गोली मारी गई थी. सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महज 12 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस के मुताबिक इस वारदात मास्टरमाइंड उसकी पत्नी निशा है और निशा के प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

See also  महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए जोरदार तैयारियों में जुटी योगी सरकार

कमर में बम बंधकर पहुंचा ससुराल और सबके सामने कर दिया विस्फोट, खुद और बेटी के उड़े चीथड़े, 5 लोग जूझ रहे जिंदगी-मौत से

सामने आई ये कहानीननदोई के प्यार में पागल पत्नी की खौफनाक साजिश, पति को रास्ते से हटाने दिल दहला वाली वारदात

पुलिस ने सुराग तलाशते हए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अंशुल की पत्नी निशा का उसके मौसेरे ननदोई पप्पू उर्फ गंगा भगत के साथ अवैध संबंध थे. दोनों में करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी होने पर अंशुल ने विरोध किया. इस बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होने लगे थे. ऐसे में निशा ने पप्पू के साथ मिलकर अंशुल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.

प्यार और पैसे पाने के लिए पति को उतार डाला मौत के घाट, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक निशा के समझाने पर पप्पू अंशुल की हत्या के लिए तैयार हो गया. तय हुआ कि ऑफ के दिन अंशुल घर में अकेले रहेगा, उसी दिन पप्पू घर में घुसकर उसे गोली मार देगा. इसके लिए पप्पू ने अपने गांव जाकर 315 बोर का तमंचा खरीद लाया. फिर योजना के मुताबिक रविवार को अंशुल घर में था और पत्नी निशा कंपनी चली गई. इसी बीच चुपके से घर में घुसे पप्पू ने गोली मारकर अंशुल की हत्या कर दी.

See also  यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ कार्यकर्ताओं की डिजिटल परीक्षा शुरू

बीमा की रकम के लालच में खौफनाक साजिश: सांप से डसवाकर पिता की हत्या, बेटे बने कातिल