जांजगीर-चांपा जिला के विकासखंड नवागढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोदा में दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को छात्र-छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण एवं विद्यार्थी पदाधिकारी नियुक्ति समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के चयनित 16 छात्र-छात्राओं को ब्लेजर, बैज एवं परिचय-पत्र प्रदान कर विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का दायित्व सौंपा गया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, खेल, संस्कृति एवं विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।
नशामुक्त के लिए सामने आया ग्राम अमोदा, लगा सभी प्रकार के मादक पदार्थों पर प्रतिबंध
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया, जिनमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव, क्रीड़ा सचिव एवं क्रीड़ा सहसचिव, पर्यावरण सचिव एवं सहसचिव, सांस्कृतिक सचिव एवं सहसचिव, अनुशासन सचिव एवं सहसचिव, स्वच्छता सचिव एवं सहसचिव, सूचना एवं संचार सचिव एवं सहसचिव बनाएं गए |
अमोद मे हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक चिंतन गोष्ठी, महिलाओं दी गई मौलिक अधिकारों की जानकारी
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार चंद्राकर तथा सदस्य श्री भागीरथी धीवर, श्री रविशंकर यादव, श्री कालेश्वर देवांगन, श्री राजू बरेठ, श्रीमती शिवकुमारी कमलेश एवं श्रीमती पूर्णिमा मेहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार जाटवर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री सतीश साहू, श्री अशोक देवांगन, श्री चंद्रपाल राठौर, श्री श्यामलाल यादव, श्री रंजीत कश्यप, श्रीमती चांदनी सिंह, श्रीमती मुग्धा पाटकर सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। यह पहल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना विकसित करने की दिशा में विद्यालय का सराहनीय कदम है।