एमपी के बड़वानी जिले में छेड़छाड़ के विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या से पहले आरोपियों ने मृतक की आंखें निकाल दी थीं और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया था। सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करने के बाद शव को पुलिया के नीचे एक पाइप में छिपा दिया था।
विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) एलडी सोलंकी ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए उका उर्फ सीताराम निवासी ग्राम घाघरखेड़ा और भाया उर्फ भयराम निवासी ग्राम छोटारिया को दोषी ठहराया। मामले में मृतक के पिता समेत तीन आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया।
प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर नवविवाहिता ने की पति की हत्या
लापता होने के बाद पाइप में मिला था शव
उप संचालक अभियोजन महेश पटेल के अनुसार, मामला 2 जनवरी 2026 को सामने आया था। उस दिन सुभाष ने पलसूद थाने में सूचना दी कि करम सिंह सेनानाई निवासी ग्राम दनोद मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। तलाश के दौरान सुभाष और दो अन्य लोगों को राजपुर क्षेत्र के छिंदीघाटी में पुलिया के नीचे पाइप में उसका शव मिला।
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने रची हत्या की खौफनाक साजिश, पत्थरों से कुचलने के बाद किया आग के हवाले
अदालत के फैसले से जुड़े प्रमुख तथ्य
- उका उर्फ सीताराम और भाया उर्फ भयराम को आजीवन कारावास
- मृतक करम सिंह सेनानाई का शव छिंदीघाटी में पुलिया के नीचे मिला था
- अभियोजन ने कॉल डिटेल और पुराने विवाद से जुड़े तथ्यों को सामने रखा
- मृतक के पिता समेत तीन आरोपियों को अदालत ने बरी किया
सिर में इतने वार कि खोपड़ी हो गई चकनाचूर, सात लड़कों ने दिया हत्याकांड को अंजाम
पुराने विवाद के चलते हत्या की साजिश
पुलिस जांच में साइबर सेल से प्राप्त कॉल डिटेल रिकॉर्ड में हत्या वाले दिन करम सिंह और दोनों आरोपियों के बीच बार-बार बातचीत होने की जानकारी सामने आई। अभियोजन के मुताबिक, करम सिंह ने आरोपियों में से एक से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम मांगने पहुंची आरोपी की पत्नी के साथ करम सिंह द्वारा कथित छेड़छाड़ किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई।
अभियोजन के अनुसार, दोनों आरोपी करम सिंह को नहर की ओर ले गए। वहां चाकू से उसकी आंखें निकाल दीं, प्राइवेट पार्ट काट दिया और सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पुलिया के नीचे पाइप में छिपा दिया था।
पहाड़ी से धकेलकर पति की हत्या, आरोपियों ने हत्या से पहले Google पर तरीका सर्च करने का खुलासा