CG : 7 साल तक महिला को बंधक बनाकर लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, पति समेत दो जेठ और दो देवरों पर लगा गंभीर, जाँच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार  जिले के कसडोल थाना क्षेत्र से एक बेहद ही संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति, दो जेठ और दो देवरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया, उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया तथा लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई।

 

CG : भिखारन को जबरन पिलाई महुआ शराब, बंधक बनाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत के बाद दो आरोपी पहुंचे हवालात

 

पीड़िता की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, उसे पिछले 7 वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। इन प्रताड़नाओं से तंग आकर और किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई।

 

घर घुसकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने शुरू की जांच

 

See also  बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

181 पर मिली सूचना के बाद हरकत में आए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। ‘सखी सेंटर’ की सहायता से पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान पीड़िता की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

युवती ने रेस्टोरेंट में डेट के बहाने युवक को बुलाकर बिना खाए थमाया 18 हजार का बिल

यह पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। फिलहाल, इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रूप से पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार आने और विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद अन्य आरोपियों की संलिप्तता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

See also  पामगढ़ : नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी, वरिष्ठ नेता पत्नी समेत गिरफ्तार

 

 

पहाड़ी पर घूमने गए एक मंगेतर जोड़े के साथ युवकों ने की बदसलूकी, बंधक बनाकर की मारपीट, चार नाबालिगों सहित कुल आठ शामिल