प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी ही पत्नी, सड़क पर पति ने किया बवाल, ससुर बोला बेटी करियर बना रही है

राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़क पर हाल ही में एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यह ड्रामा एक युवक और युवती से जुड़ा है। युवक का कहना है कि युवती उसकी पत्नी है जो कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ी गई है। युवक युवती का यह वबाल अजमेर रोड पर हीरापुरा चौराहे के पास हुआ था। बवाल के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग इस बवाल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहे, अब इस घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

डांसर को होटल में बुलाकर कई महीनों तक किया रेप, होमगार्ड सब इंस्पेक्टर, दो हवलदारों और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि युवती उसकी पत्नी है। पांच महीने पहले उन दोनों का विवाह हुआ था। विवाह के बाद अलग अलग बहानों से पत्नी घर से बाहर रहने लगी। बार बार घर से बाहर रहने पर पति को शक हुआ। पति के टोकने के बावजूद भी वह घर से बाहर जाती रही। कई रातें भी घर से बाहर बिताई। शक होने पर पति ने पीछा किया तो शुक्रवार को पत्नी अजमेर रोड पर एक होटल के बाहर पकड़ी गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ अफेयर चला रही थी।

See also  काली हो जाऊंगी, मुझे बारात में जाना है, स्कूल में बच्चे की बात सुनकर चौंक गए टीचर, देखें प्यारा सा विडियो

 

 

होटल में युवती संग पकड़ा गया ‘मौलाना’, गंदी तस्वीरों ने खोला रिश्तों का राज

वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि उसे पत्नी पर कुछ दिनों पहले ही शक हो गया था। तब उसने पत्नी के पिता और भाई को कॉल करके की। युवक के मुताबिक तब पत्नी के पिता और भाई ने कहा कि वह अपना करियर बना रही। युवक का कहना है कि करियर की आड़ में वह अपने प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई है। युवक ने मौके से ही अपने ससुर और साले को कॉल करके पत्नी की करतूत के बारे में बताया।

 

डॉक्टर को अपनी प्रेमिका का होटल में मना था जन्मदिन, रिश्तेदारों के साथ आ धमकी पत्नी, दोनों की जमकर हुई धुनाई, विडियो जमकर वायरल

जानकारी के मुताबिक युवती अजमेर की रहने वाली है जबकि युवक जयपुर का रहने वाला है। पांच महीने पहले दोनों का विवाह हुआ था। विवाह में करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए गए। युवक के मुताबिक उनके ससुर रेलवे में अधिकारी हैं और वे अजमेर में पोस्टेड हैं। वायरल वीडियो में युवक अपना, अपनी पत्नी का और ससुर का नाम भी बोलता सुनाई दे रहा है। वह कहता है कि उसकी पत्नी की करतूत सबको पता चलनी चाहिए। साथ ही मोबाइल में रिकॉर्ड किए जा रहे वीडियो को टैग करने की बात भी कहता सुनाई दे रहा है। सड़क पर हुए इस बवाल के बीच युवती भी चिल्लाते हुए नजर आई। जब युवती चिल्लाने लगी तो लोग उसके पति से कहने लगे कि पत्नी को पीटो। इस पर युवक यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि वह लड़कियों पर हाथ नहीं उठाता।

See also  गुटखा थूकने से टोका तो पति ने फेंका खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसी पत्नी, पूरे शरीर पर पड़ गए फफोले, मामला दर्ज़

 

एक वीडियो में युवक अपने पत्नी के कथित प्रेमी को पकड़े हुए नजर आ रहा है। साथ ही भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने भी कथित प्रेमी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले करने की बातें की जा रही थी। कुछ लोगों ने कथित बॉयफ्रेंड की पिटाई भी कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद ट्रैफिक के सिपाही बीच बचाव करते नजर आए। पति और पत्नी के बीच हुए विवाद के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर वायरल हुए अलग अलग वीडियोज खूब देखे जा रहे हैं। हा एक ही दिन में कई वीडियो के मिलियन्स में व्यू आ गए हैं। हालांकि इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है।

See also  शादी के स्टेज पर आ धमकी गर्लफ्रेंड, दुल्हे के लिए हुई जमकर हाथापाई, देखें विडियो

डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा का कहना है कि हंगामे की सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जमा भीड़ को समझाइश कर हटाया गया। जो भी घटनाक्रम हुआ। उसमें किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। शिकायत दिए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।