सास-बहू की कहासुनी से गुस्साया युवक, माता-पिता पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, गंभीर हालत में भर्ती

यूपी के लखीमपुर खीरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किसी घरेलू बात पर सास-बहू की कहासुनी से गुस्साए एक युवक ने अपने माता-पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान आरोपी बेटे का हाथ की झुलस गया। आरोपी के पिता को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

 

इलाज़ के नाम पर लड़की से बर्बरता, तांत्रिक ने गर्म सरिया से दागा, गंभीर हालत में भर्ती 

 

कोतवाली क्षेत्र के चखरा गांव निवासी बलराम शाह ने रविवार को अपने बेटे सपालू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे किसी बात पर उनकी पत्नी बैजंती देवी की अपनी बहू छाया से नोकझोंक हो रही थी। इस दौरान बाइक से घर पहुंचे उनके बेटे सपालू ने सास-बहू के बीच झगड़ा होते देख आपा खो दिया। उसने पहले अपनी मां और बीच-बचाव करने पर पिता को भी अपशब्द कहे। इसके बाद बेहद गुस्से में जान से मारने की नीयत से अपनी बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर अपनी मां बैजंती और पिता बलराम शाह पर डालकर आग लगा दी। इससे दोनों झुलस गए।

See also  रेलवे ट्रैक पर दौड़ी कार, यूपी महिला का कांड, 15 ट्रेनों के रूट में बदलाव

 

CG : सो रहे पति-पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में भर्ती 

 

इस दौरान आरोपी सपालू का हाथ भी काफी झुलस गया। कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी सपालू के खिलाफ हत्या के प्रयास व अपमानित करने के लिए अपशब्द कहने की रिपोर्ट लिख ली गई है। आग से झुलसे माता-पिता और आरोपी को निघासन सीएचसी से लखीमपुर भेजा गया था। वहां बैजंती देवी और सपालू अभी भर्ती हैं, जबकि बलराम शाह को हालत गंभीर होने के चलते लखनऊ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

 

CG : पहली पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, बचाने आई बेटी पर भी किया वार, दोनों गंभीर हालत में भर्ती