बिलासपुर में जांजगीर की युवती से रेप, जबरदस्ती बनाया विडियो, कराया गर्भपात, शिकायत के बाद मामला दर्ज़

बिलासपुर  जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवती से अनाचार और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

CG : भाजपा नेता पर युवती से रेप की कोशिश का आरोप, आरोपी गिरफ्तार 

 

पुलिस के अनुसार, जांजगीर जिले की रहने वाली युवती बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर एक सैलून में काम करती थी। जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात अभिषेक नगर फेस-1 निवासी विशाल पुरी गोस्वामी से हुई। युवती ने किराए का मकान तलाशने की बात कही तो युवक ने उसे सिविल लाइन क्षेत्र में मकान दिलाया, जहां वह अपनी सहेली के साथ रहने लगी। शिकायत के मुताबिक, अगस्त महीने में एक रात युवती की सहेली घर पर नहीं थी।

 

जांजगीर : काम दिलाने के बहाने युवती से रेप, विडियो बनाकर दिया साथी को, उसने भी किया दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार दूसरा फरार

 

See also  मुख्यमंत्री साय ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और युवती के साथ जबरदस्ती कर मोबाइल से वीडियो बना लिया. पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गर्भ ठहरने पर युवक ने दवा खिलाकर गर्भपात कराया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी देने की बात भी पुलिस को बताई है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

CG : युवती से रेप करने वाला 2 महीने फरार तांत्रिक गिरफ्तार, तंत्रमंत्र की आड़ लम्बे समय से कर रहा था रेप, कई बार करा चूका है गर्भपात