न्यायधानी बिलासपुर के मंगला में मंगलवार को दशहरा उत्सव के बाद जमकर बवाल हुआ. आपसी रंजिश में मोहल्ले के युवकों ने घर घुसकर महिलाओं को डंडे से जमकर पीटा. इस दौरान विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की गई. हमले में दो महिलाओं और तीन युवकों को चोटें आई हैं. घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पीड़ितों पर पुलिस थाना में मामले में समझौता बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं.
बिलासपुर में युवती ने तोड़ा इंस्टाग्राम दोस्त से दोस्ती, भड़का युवक ने तेजाब डालकर जलाने की दी धमकी, थाना में मामला दर्ज़
जानकारी के मुताबिक, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. मंगला में आपसी रंजीश को लेकर मंगलवार रात मोहल्ले के युवकों ने घर घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया. गाली-गलौच करते हुए डंडे से जमकर मारपीट की. उन्होंने बुजुर्ग महिला को भी नहीं बक्शा. हमलवरो ने घर के भीतर मौजूद पुरुषों की भी पिटाई कर दी. पड़ोसियों के हस्तक्षेप से किसी तरह बदमाशों को रोका गया.
बिलासपुर में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा मारपीट, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत, परिवार में मचा हड़कंप, आरोपी पति गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की. पीड़ितों का आरोप है कि थाना में उनपर समझौता कर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया गया. हालांकि मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों पर अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामले की जांच जारी है.
बिलासपुर में जांजगीर की युवती से रेप, जबरदस्ती बनाया विडियो, कराया गर्भपात, शिकायत के बाद मामला दर्ज़